Search

 
 
 

JPSC जांच में JMM की अपील, कार्बन कॉपी नहीं है तो रोल नंबर और कारण CID को भेजें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता और प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच में अभ्यर्थियों से सहयोग करने की अपील की है. पार्टी ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की कार्बन कॉपी नहीं है, वे अपना रोल नंबर और कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं होने का कारण लिखकर CID को भेजें.
 

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता और प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच में अभ्यर्थियों से सहयोग करने की अपील की है. पार्टी ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की कार्बन कॉपी नहीं है, वे अपना रोल नंबर और कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं होने का कारण लिखकर CID को भेजें.

 

JMM ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि अभ्यर्थी अपनी जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9934309058 या ईमेल आईडी [complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in]  (mailto:complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in) पर भेज सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों के पास कार्बन कॉपी है, वे उसकी प्रति भी जांच एजेंसी को उपलब्ध करा सकते हैं.

 

पार्टी का कहना है कि JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच CID कर रही है. ऐसे में अभ्यर्थियों का सहयोग जांच को सही दिशा देने और दोषियों तक पहुंचने में मदद करेगा.

 

JMM ने कहा है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से चल रही है. पार्टी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपनी जानकारी और उपलब्ध दस्तावेज CID को भेजें, ताकि मामले की जांच तेजी से पूरी हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही