Search

 
 
 

झामुमो की केंद्रीय और भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक कल

 
Ranchi: विधानसभा चुनाव को देखते हुए झामुमो और भाजपा अपनी रणनीतियों को अमलीजामा पहनाने में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में झामुमो की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक 14 अक्तूबर को दिन के 11-30 बजे से सोहराय भवन में होगी. इसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. केंद्रीय समिति के लगभग 243 सदस्यों के अलावा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव भी बैठक में शामिल होंगे. बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - राजधानी">https://lagatar.in/dussehra-celebrated-with-great-pomp-in-the-capital-ravana-burnt-in-morhabadi/">राजधानी

में धूमधाम से मना दशहरा, मोरहाबादी-अरगोड़ा मैदान में धू-धूकर जला रावण

भाजपा की दो अहम बैठकें भी कल

वहीं 14 अक्तूबर को भाजपा की दो अहम बैठक भी प्रदेश कार्यालय में होंगी. इसमें भी चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाया जाएगा. पहली बैठक चुनाव प्रबंधन समिति की होगी और दूसरी बैठक सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की होगी. इन दोनों बैठकों में असम के सीएम सह बीजेपी झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा भी शिरकत करेंगे. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/mp-inaugurated-the-electricity-installation/">हजारीबाग:

बिजली घर प्रतिष्ठान का सांसद ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही