- सुप्रियो भट्टचार्य ने कहा
- 5 हजार आदमी बुलाकर राष्ट्रीय नेता को बेइज्जत न करे भाजपा
- अगली बार हमें आदमी के लिए बोले, 10-20 हजार भेज देंगे
- फेडरल व्यवस्था को ध्वस्त न करे केंद्र सरकार
- हमलोग यहां से खनिज उठाने से मना कर दें तब क्या होगा
- हमारी सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में 19630 नियुक्तियां की
- केंद्र 9 साल में 18 करोड़ के बदले 70 हजार भी नियुक्ति नहीं की
बाबूलाल मरांडी का उपहास उड़ाया
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि नड्डा समेत भाजपा के केंद्रीय नेता बेकार में प्रदेश के नेताओं के चक्कर में यहां आकर संपर्क अभियान चला रहे हैं. गिरिडीह के स्थल चयन पर बाबूलाल मरांडी का उपहास उड़ाते हुए कहा कि लगता है कि गलत जगह का चयन हो गया. नड्डा की सभा में 5000 हजार लोगों का भी शामिल नहीं होना, उनकी बेइज्जती है. प्रदेश भाजपा चाहे तो अगली बार से झामुमो से कहे. हम 10-20 हजार आदमी उनके कार्यक्रम में भेज देंगे.हम भी झारखंड से खनिज का उठाव रोक सकते हैं
सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि वह फेडरल व्यवस्था को ध्वस्त करने में जुटी है. अब एफसीआई कर्नाटक में चावल नहीं बेचेगा. इसका मतलब हुआ कि गैर भाजपा सरकार जहां-जहां है, वहां- वहां अब केंद्र सरकार अपने तरीके से नीतियां बनायेगी. उन्होंने कहा कि हम अगर झारखंड से कोयला, तांबा, अब्रख, यूरिनियम आदि खनिज को उठाने से मना कर दें, तो क्या होगा. क्या प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और जेपी नड्डा देश चला लेंगे. केंद्र सरकार इस तरह की हरकत बंद करे, नहीं तो हम उसको उसके ही अंदाज में जवाब देने को तैयार हैं.नड्डा पहले अपने गृह मंत्री से जवाब मांगें
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि नड्डा जी यहां आकर विधि-व्यवस्था की सीख हमें देते हैं. उनके रहते हुए दिल्ली में चार-चार हत्याएं हो जाती हैं, इसके बारे में उन्हें पहले अपने गृह मंत्री से जवाब मांगना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा, पारसनाथ एवं सिद्धू-कान्हू की धरती पर आकर नड्डा जी झूठ बोलते हैं, वह भी बड़े-बड़े साउंड सिस्टम लगाकर. अजीब बात है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नौ साल में 18 करोड़ रोजगार-नौकरी की जगह 70 हजार भी रोजगार नहीं दे पाए. खाद से सब्सिडी खत्म कर दिया गया. उज्ज्वला योजना के तहत 19 केजी का लोहे का डिब्बा दे दिया, जो उसके बाद कभी रिफिल कराया ही नहीं गया.योग कार्यक्रम में सीएम के जाने का कार्यक्रम था ही नहीं
भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम को भोंई दादा का नाम देते हुए कहा कि उन्हें कहां से पता चल गया कि योग कार्यक्रम में सीएम मुख्य अतिथि थे या उन्हें वहां जाना था. उन्होंने पीआरडी का घोषित कार्यक्रम का कागज दिखाते हुए कहा कि इसमें कहीं भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं है. तो उन्हें पीआरडी का कौन अफसर यह बता दिया कि सीएम का नाम था. रघुवर जी अब तो जाग जाइए. क्योंकि यहां अब कादो खत्म हो गया है, इसलिए यहां कमल नहीं खिल सकता है. आपने क्या-क्या नहीं कर दिया. हाथी तक उड़ा दिया. पर एक जेपीएससी नहीं करा पाए. संविदा पर नियुक्ति कर रिकार्ड बना दिए. बाद में सभी सड़क पर आ गए.हमारी सरकार ने 19630 नियुक्तियां बांटी
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना और तमाम तरह की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दो साल में 19630 नियुक्तियां विभिन्न विभागों में की. पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक के रूप में मान्यता प्रदान की. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया. नियमावली बनायी. बहुत जल्द जेएससीसी के माध्यम से 21 हजार के करीब नियुक्तियां होंगी. अधियाचना भेज दी गयी है. इस साल एक और जेपीएससी होने की पूरी उम्मीद है. इसे भी पढ़ें – बड़ी">https://lagatar.in/deadly-attack-on-police-administration-who-went-to-stop-illegal-construction-6-policemen-including-station-in-charge-injured/">बड़ीखबर : अवैध निर्माण रुकवाने गए पुलिस-प्रशासन पर जानलेवा हमला, थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment