Search

 
 
 

झामुमो का भाजपा पर पलटवार, सुप्रियो बोले- भाजपा प्रवक्ता करते हैं अनर्गल बयानबाजी

 
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि बीजेपी के एक दिल्ली से प्रवक्ता राजधानी आये. लगा कि वे कोई बड़े विद्वान हैं, लंबा भाषण दिया. कहा झारखंड को हमने बनाया है, हमही गढेंगे. इनका पटना में अस्पताल है, जहां तक मुझे मालूम है उनके मालिक वही हैं, उनके पिताजी डॉक्टर थे. डॉ. कोई बनता है, पैसा किसी का लगता है, घर मालिक बनवाते हैं, उसे बनाते हैं राज मिस्त्री, घर बनने में ईंटा, गिट्टी, बालू, सीमेंट, छड़, सब कुछ लगते हैं. इस तरह मेहनत से घर तैयार होता है. फिर घर की पूजा पंडित जी करवा कर गृह प्रवेश करा, दक्षिणा लेकर चले जाते हैं, घर उनका नहीं होता है. उन्होंने कहा कि इसी तरह झारखंड राज्य झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बनवाया है. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पूजा कराई है. अब बीजेपी का काम समाप्त हुआ. अब आप जाएं. उन्होंने कहा कि किसी को जान का खतरा है, आप को किस ने कह दिया वे तो सुबह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिजी थे. यह झूठा आरोप है. कंगारू इसलिये कहते हैं कि पेट में इनके झोला होता है. झोले में हेमंत शर्मा, अतुल पलास, नारायण, प्रफुल पटेल, नवीन जिंदल भी रहते हैं. यहां भाषणबाजी करते हैं और आदिवासी के पास 10 हजार रुपये तक नहीं है. रिम्स की बिल्डिंग बनाने वाले कार्तिक बाबा ही थे और आदिवासियों का अपमान करते हो. हाथ बांध कर खड़ा रखने के लिये राष्ट्रपति बनाये हैं, हमें मालूम नहीं है कि आखिर क्या हो रहा है. बिहार को बिजली, संसाधन सब कुछ दिया है और यहां भाषण दे रहें हैं. इसी वजह से झारखंड अलग राज्य बना है. देश का चुनाव बाबा साहेब के संविधान को बनाना है, लोकतंत्र को बचाना है, पर यह तुम्हें रास नहीं आ रहा है. बाबूलाल जी आप सावधान हो जाये, सपने दिखाये जा रहे हैं, पर बाद में बाहर से लाकर मुख्यमंत्री बना दिया जायेगा और बाबूलाल जी देखते रह जायेंगे. ऐसे लोगों को तत्काल विदा कर देना चाहिये जो उलूल जुलूल बकवास करते हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/truck-laden-with-pipes-collides-with-five-vehicles-in-ramgarh-valley-one-dead-more-than-20-injured/">रामगढ़

घाटी में पाइप लदे ट्रक ने पांच गाड़ियों में मारी टक्कर, एक की मौत, 20 से अधिक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही