Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रतिदिन झामुमो का परिवार बढ़ रहा हैः मिथिलेश ठाकुर

Garhwa: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शुक्रवार को दो सौ से अधिल लोग झामुमो में शामिल हुए. इसमें गढ़वा प्रखंड के फरठिया भाजपा पंचायत अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता थे. सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर व मिठाई खिलाकर कर पार्टी में शामिल किया. शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा पंचायत अध्यक्ष राममुरत राम, युवा वाहनी सेना अध्यक्ष प्रयाग चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रसाद चौधरी, विंध्याचल चौधरी, युवा नेता नरेश चौधरी, दीपक चौधरी, समाजसेवी मुख्तार अंसारी व एआइएमआइएम नेता महताब अंसारी थे. मंत्री ठाकुर ने कहा कि आज के समय में गढ़वा सहित पूरे राज्य में हेमंत सरकार का काम बोल रहा है. राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं एवं गढ़वा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं. ठाकुर ने कहा कि प्रतिदिन झामुमो का परिवार बढ़ रहा है. साथ ही अधिक संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत हो रही है. मंत्री ने कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है, उस पार्टी से आम जनता को क्या उम्मीद होगी. लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे लोग अब झामुमो में शामिल हो रहे हैं. यहां सभी को पूरी तरह से मान सम्मान दिया जा रहा है. जिस हिसाब से लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं, आने वाले समय में विपक्षी पार्टियों का झंडा टांगने के लिए भी कोई कार्यकर्ता नहीं बचेगा. पूरा गढ़वा झामुमोमय हो गया है. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, फरीद खान, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - Paris">https://lagatar.in/paris-vinesh-phogat-will-get-silver-hearing-in-cas-today-indian-lawyer-harish-salve-will-represent-ioa/">Paris

: विनेश फोगाट को सिल्वर मिलेगा? CAS में सुनवाई आज, भारत के वकील हरीश साल्वे IOA का पक्ष रखेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही