Search

 
 
 

रांचीः केंद्र और भाजपा के खिलाफ झामुमो का उपवास

 
- केंद्र की भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया, राजनीतिक साजिश के तहत हेमंत को भेजा जेल - ईडी कार्यालय में हो रहा है हेमंत के साथ अमानवीय व्यवहार Ranchi: केंद्र और भाजपा के खिलाफ झामुमो का उपवास कार्यक्रम गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी वाटिका के समक्ष शुरू हुआ. इसमें झामुमो ने केंद्र की भाजपा सरकार को तानाशाही करार देते हुए एक राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजे जाने का आरोप लगाया. जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चुनावी लाभ लेने के लिए तानाशाही रूप अपनाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा फर्जी मामले में जेल भेजा गया है. उपवास कार्यक्रम से हमारा संदेश है कि जिस प्रकार बापू ने अहिंसा को अपनाते हुए अंग्रेजों को देश से भगाया था. जिस प्रकार हमारे नेता हेमंत सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार प्रताड़ित कर जेल भेजने का काम की है. आज हम बापू के समक्ष बैठकर यह संकल्प लेते हैं की वर्तमान के अंग्रेजों को भगाने का काम करेंगे और भाजपा का सूपड़ा साफ करेंगे. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 FEB।।हेमंत से मिलीं कल्पना।।कक्षा 8 के बच्चों को मिलेगी साइकिल।।क्यों झारखंड नहीं आना चाहते अफसर।।नंदकिशोर होंगे बिहार विस अध्यक्ष।।चुनावी चंदे पर सुप्रीम चाबुक।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

जल्द अपने नेता हेमंत को अपने बीच चाहते हैं : डॉ महुआ

इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि झामुमो के सभी कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को जल्द अपने बीच चाहते हैं. उनके साथ जो भी अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ सभी एकजुट होकर लड़ रहे हैं. हम सभी अनुशासित होकर उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. जिस प्रकार देश मे गैर-भाजपा शासित राज्यों के नेताओं को परेशान किया जा रहा है, जनता के सामने है. कार्यक्रम में नंदकिशोर मेहता, समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, सुशीला एक्का, चिंतामणी सांगा, अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बिरु साहू, रामानंद बेदिया, रामशरण तिर्की,अरुण वर्मा, तालकेश्वर महतो, अफरोज आलम, आफताब आलम, महावीर विश्वकर्मा, मंटू लाला, संजय राय, विश्वजीत भट्टाचार्य, अरविंद सिंह देवल, जीत गुप्ता, कैथरीना तिर्की, जुल्फिकार खान, आदिल इमाम, नसीम गद्दी (पप्पू) सुजित उपाध्याय, नयनतारा उरांव, मंजू महतो, उषा उरांव, राखी देवी, संध्या देवी, सुषमा बरदेवा सहित सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-court-dig-surendra-kumar-jha-did-surprise-inspection-said-there-should-be-no-negligence-in-security-arrangements/">बोकारो

कोर्ट का DIG सुरेंद्र कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण, कहा- सुरक्षा व्यवस्था में नहीं हो कोई लापरवाही
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही