Adityapur : राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व उपाध्यक्ष आदित्यपुर नगर परिषद पुरेंद्र नारायण सिंह ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम जनता के सर्वे में इंडिया महागठबंधन को बहुमत मिलने की उम्मीद है. पुरेंद्र ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिले रुझान के अनुसार झारखंड में भी महागठबंधन को लगभग 10 सीटें मिलने की उम्मीद है. सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी की जीत सुनिश्चित है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 4 जून की शाम को राजद- झामुमो सहित महागठबंधन के साथी जनता के साथ मिलकर जीत का जश्न मनायेंगे. [wpse_comments_template]
सिंहभूम में लहरायेगा झामुमो का झंडा : पुरेंद्र नारायण सिंह
Last Updated: Jun 03, 2024 12:00 AM (IST)