Ranchi : केंद्र सरकार और भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पैदल मार्च निकाला. यह पैदल मार्च रांची के मोरहाबादी मैदान से चलकर राजभवन पहुंचा. हालांकि जेएमएम कार्यकर्ताओं और नेताओं को राजभवन से पहले ही बैरेकेड लगाकर रोक दिया गया है. राजभवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. बता दें कि इस मार्च में रांची, लोहरदगा, गुमला सहित अन्य जिलों के जेएमएम कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए. इस कार्यक्रम में गुमला के विधायक भूषण तिर्की भी शामिल हैं.
JMM का पैदल मार्च मोरहाबादी मैदान से राजभवन पहुंचा, नेता व कार्यकर्ता को रोका गया
Last Updated: Jan 28, 2024 12:00 AM (IST)