Search

 
 
 

रामगढ़: केंद्र सरकार के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन

 
Ramgarh: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, रामगढ़ ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में विरोध मार्च सह प्रदर्शन का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता विनोद किस्कू और संचालन जिला सचिव विनोद कुमार महतो ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के देश के आदिवासी, हरिजन, पिछड़े एवं मूल निवासियों के शोषण और हकमारी के मंसूबे झारखंड के गरीब गुरबे लोग कभी कामयाब नहीं होने देंगे. जिलाध्यक्ष किस्कू ने कहा कि भाजपा की कुंठित मानसिकता को कुचलने के लिए झारखंड के तमाम लड़ाकू सिपाही केंद्र सरकार के साथ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं. अगर भाजपा खुद में सुधार नहीं करती है तो झारखंड के तमाम क्रांतिकारी उसके सांसदों एवं विधायकों को गांव और टोले से खदेड़ने का काम करेंगे. झारखंड के सभी मूलनिवासी राज्य के मुख्यमंत्री के कार्यों से काफ़ी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. सरकार द्वारा उन्हें आवास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के साथ महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 12000 (बारह हजार) सम्मान राशि दी जा रही है. किस्कू ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से झारखंड की पैंतालीस लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आई है. ऐसे में जनता हेमंत सोरेन को आगामी विधानसभा में पुनः भारी बहुमत से दोबारा मुख्यमंत्री एवं गठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है. प्रदर्शन में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष भुन्नु महतो, केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, मो आजाद अंसारी, विजय किस्कू, अरुण बनर्जी, दीपक टुडू, नरेश हांसदा, सुरेशचंद पटेल, बबलू यादव, राजेंद्र बेदिया, उदय अग्रवाल, मैतीराम महतो, सुशांत भारती, खुदीराम महतो, मुमताज़ मंसूरी, योगेंद्र यादव, अजय भोक्ता, साजिद आलम, पिंकी बेसरा, मंजू देवी, रेश्मा खातून, मालती किस्कू रेणु देवी, गीता देवी, प्रमिला देवी, बिना देवी, कुंवार महतो, जगन्नाथ महतो, विनय मुन्ना, कृति करमाली, गोविंद महतो, शिवलाल हांसदा, फकरूदिन अंसारी, सुनील करमाली, करमू नायक, कमलेश पांडेय, सकलदेव करमाली, गोपाल सरकार, ठाकुर दास महतो, राजू साव, मिथुन मुंडा, रहमत अंसारी, रामकिशुन गिरी, बिट्टू खान, सोनू करमाली, विजय राम, बंधन महतो, परमेश्वर मुंडा, सोनू करमाली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही