NewDelhi : भारतीय सेना के खिलाफ दो आपत्तिजनक ट्वीट किये जाने को लेकर JNU की पूर्व छात्र नेता शहला राशिद पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. समाचार एजेंसी एएनआई ने एलजी कार्यालय के हवाले से यह खबर दी है. जान लें कि AISA की सदस्य और जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शहला ने भारतीय सेना को लेकर दो आपत्तिजनक ट्वीट किये थे. आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने के लिए ऐसे ट्वीट किये. सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की शिकायत के आधार पर 3 सितंबर 2019 को एफआईआर दर्ज की गयी थी. इन ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने शहला के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था.
2023 में इन फिल्मों को मिली जगह, रेस में पहुंची ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कंतारा’
आपदा : असुरक्षित मकानों, भवनों, होटलों को गिराने का काम आज से, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार
इसे भी पढ़ें : ऑस्कर">https://lagatar.in/these-films-got-place-in-oscars-2023-the-kashmir-files-and-kantara-reached-the-race/">ऑस्करIndian Army: Allegations levelled by Shehla Rashid are baseless and rejected. Such unverified & fake news are spread by inimical elements and organisations to incite unsuspecting population. pic.twitter.com/m6CPzSXZmJ
">https://t.co/m6CPzSXZmJ">pic.twitter.com/m6CPzSXZmJ
— ANI (@ANI) August">https://twitter.com/ANI/status/1163155893824962560?ref_src=twsrc%5Etfw">August
18, 2019
2023 में इन फिल्मों को मिली जगह, रेस में पहुंची ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कंतारा’
आर्म्ड फोर्सेज रात के समय घरों में घुसती है
18 अगस्त 2019 का दिन था, जब कश्मीर की रहने वाली शहला राशिद ने भारतीय सेना को लेकर दो विवादित ट्वीट किये थे. उन्होंने 18 अगस्त को 12 बजे पहला ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा, आर्म्ड फोर्सेज रात के समय घरों में घुसती है, लड़कों को उठा लेती है, जानबूझकर राशन जमीन पर फेंक दिया जाता है, तेल को चावल में मिला दिया जाता है. दूसरे ट्वीट में लिखा था कि शोपियां में 4 लोगों को सेना के कैंप में बुलाया गया, पूछताछ (प्रताड़ित) की गयी. एक माइक को उनके करीब रखा गया जिससे पूरे इलाके के लोगों को उनकी चीखें सुनाई दें और वे दहशत में रहें. ऐसा कर पूरे इलाके में खौफ का माहौल बनाया गया. इसे भी पढ़ें : जोशीमठ">https://lagatar.in/joshimath-disaster-demolition-of-unsafe-houses-buildings-hotels-from-today-supreme-court-refuses-immediate-hearing/">जोशीमठआपदा : असुरक्षित मकानों, भवनों, होटलों को गिराने का काम आज से, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार
Leave a Comment