Search

 
 
 

सेना के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर JNU की पूर्व छात्र नेता शहला राशिद पर चलेगा मुकदमा, LG ने दी मंजूरी

 
NewDelhi : भारतीय सेना के खिलाफ दो आपत्तिजनक ट्वीट किये जाने को लेकर JNU की पूर्व छात्र नेता शहला राशिद पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. समाचार एजेंसी एएनआई ने एलजी कार्यालय के हवाले से यह खबर दी है. जान लें कि AISA की सदस्य और जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शहला ने भारतीय सेना को लेकर दो आपत्तिजनक ट्वीट किये थे. आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने के लिए ऐसे ट्वीट किये. सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की शिकायत के आधार पर 3 सितंबर 2019 को एफआईआर दर्ज की गयी थी. इन ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने शहला के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था. इसे भी पढ़ें : ऑस्कर">https://lagatar.in/these-films-got-place-in-oscars-2023-the-kashmir-files-and-kantara-reached-the-race/">ऑस्कर

2023 में इन फिल्मों को मिली जगह, रेस में पहुंची  ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कंतारा’

आर्म्ड फोर्सेज रात के समय घरों में घुसती है

18 अगस्त 2019 का दिन था, जब कश्मीर की रहने वाली शहला राशिद ने भारतीय सेना को लेकर दो विवादित ट्वीट किये थे. उन्होंने 18 अगस्त को 12 बजे पहला ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा, आर्म्ड फोर्सेज रात के समय घरों में घुसती है, लड़कों को उठा लेती है, जानबूझकर राशन जमीन पर फेंक दिया जाता है, तेल को चावल में मिला दिया जाता है. दूसरे ट्वीट में लिखा था कि शोपियां में 4 लोगों को सेना के कैंप में बुलाया गया, पूछताछ (प्रताड़ित) की गयी. एक माइक को उनके करीब रखा गया जिससे पूरे इलाके के लोगों को उनकी चीखें सुनाई दें और वे दहशत में रहें. ऐसा कर पूरे इलाके में खौफ का माहौल बनाया गया. इसे भी पढ़ें : जोशीमठ">https://lagatar.in/joshimath-disaster-demolition-of-unsafe-houses-buildings-hotels-from-today-supreme-court-refuses-immediate-hearing/">जोशीमठ

आपदा : असुरक्षित मकानों, भवनों, होटलों को गिराने का काम आज से, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

सेना ने इसे फेक न्यूज कहा था

हालांकि भारतीय सेना ने उसी दिन शहला राशिद के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. आरोपों को निराधार करार दिया था. सेना ने इसे फेक न्यूज कहा था. कहा था कि ऐसी अपुष्ट जानकारियां शत्रुता की भावना से फैलाई जाती हैं. शहला राशिद के ट्वीट को लेकर एक वकील ने शिकायत की. इस संबंध में दिल्ली के गृह विभाग ने पाया कि मामले की प्रकृति और ट्वीट की लोकेशन के चलते सेना के खिलाफ झूठे आरोप लगाया जाना एक गंभीर मामला है. हालांकि कहा कि हर ट्वीट को क्रिमिनल लॉ के तहत लाने की जरूरत नहीं है लेकिन यह मामला अलग है. अब खबर आयी है कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज मंगलवार को शहला राशिद के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही