Search

 
 
 

जमीन के बदले नौकरी मामला : लालू, राबड़ी, मीसा समेत 14 को कोर्ट का समन

 
New Delhi : दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए जमीन के बदले नौकरी देने के घोटाले के मामले में आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव , उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत अन्य को समन जारी किया है. इस मामले में कोर्ट ने 15 मार्च को सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है. चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है.

मुकदमा चलाने के लिए केंद्र की मंजूरी मिली थी

सीबीआई को जनवरी में ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले के सिलसिले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए केंद्र की मंजूरी मिली थी. सीबीआई ने पिछले साल सात अक्टूबर को लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ रेलवे में कथित नियुक्ति के बदले में लालू के परिवार के सदस्यों को जमीन उपहार में देने या बेचने को लेकर चार्जशीट दाखिल की थी. हालांकि, आरोप पत्र का संज्ञान लिया जाना लंबित था. लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और रेलवे के एक पूर्व महाप्रबंधक को भी सीबीआई की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था.

क्या है मामला

केंद्रीय एजेंसी ने 23 सितंबर, 2021 को रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसे 18 मई को एक प्राथमिकी में बदल दिया गया था. एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवारों को कथित तौर पर रेलवे अधिकारियों द्वारा “अनुचित हड़बड़ी” में आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर समूह डी पदों पर विकल्प के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में, “व्यक्तियों ने स्वयं या उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीन हस्तांतरित कर दी थी”.
इसे भी पढ़ें – ओवैसी">https://lagatar.in/owaisis-brother-in-law-mazharuddin-shot-himself-in-family-dispute-declared-dead/">ओवैसी

के समधी मजहरुद्दीन ने पारिवारिक विवाद में खुद को मारी गोली, मृत घोषित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही