Search

 
 
 

Job Fair: सरायकेला के रोजगार मेले में 336 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन

जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न औद्योगिक एवं निजी कंपनियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर युवाओं का साक्षात्कार लिया.
 

Saraikela-Kharsawan: जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न औद्योगिक एवं निजी कंपनियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर युवाओं का साक्षात्कार लिया. इस मेले में DRI फिटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, NPD इंजीनियर, PPC एग्जीक्यूटिव, सेल्समैन, टेलीकॉलर, फील्ड ऑफिसर, वेल्डर, CNCऔर HMC ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सिविल सुपरवाइजर, लॉजिस्टिक्स तकनीशियन सहित कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई.

 

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि मेले में कुल 20 कंपनियों और संस्थानों ने हिस्सा लिया. इनमें रूंगटा माइंस लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, मेटाल्सा इंडिया लिमिटेड, टाटा स्टील फाउंडेशन, एलआईसी ऑफ इंडिया, बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स समेत कई प्रतिष्ठित संस्थान शामिल रहे. उन्होंने जानकारी दी कि सरायकेला-खरसावां, चाईबासा और जमशेदपुर क्षेत्र में नियुक्ति के लिए कुल 336 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया है.

 

जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि जिला नियोजनालय द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेला और भर्ती शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें. उन्होंने युवाओं से भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निःशुल्क है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही