Search

 
 
 

जमीन के बदले नौकरी मामला, राबड़ी और मीसा को ED कोर्ट से मिली जमानत

 
Delhi/Patna: जमीन के बदले नौकरी मामले में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी उनकी बेटी सांसद मीसा भारती समेत अन्य आरोपियों ईडी कोर्ट से जमानत मिल गई है. दिल्ली को राउज एवेन्यू की स्पेशल कोर्ट ने जमानत दी है. जमानत पाने वालों में हीमा यादव हृदयानंद चौधरी भी शामिल हैं. इसे पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-did-not-get-permission-from-high-court-to-attend-the-budget-session-petition-rejected/">हेमंत

सोरेन को हाईकोर्ट से नहीं मिली बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत, याचिका खारिज
इससे पहले. बुधवार को राबड़ी देवी, मीसा भारती, हिमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी कोर्ट में पेश हुए थे. ED ने इन चारों को आरोपी बनाया है. इस मामले में कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार अमित कात्याल के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था. बता दें कि 9 जनवरी को ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. ईडी ने चार्जशीट में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, मीसा भारती, हिमा यादव, ह्रदयानंद चौधरी और अमित कात्याल को आरोपी बनाया है. इसी मामले में ईडी ने हाल ही में अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें- खगड़िया">https://lagatar.in/khagaria-sfc-assistant-warehouse-manager-arrested-red-handed-while-taking-bribe/">खगड़िया

 :  SFC के असिस्टेंट गोदाम मैनेजर को निगरानी टीम ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही