Search

 
 
 

Job News : स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न पदों भर्ती , 20 जुलाई तक करें आवेदन

झारखंड सरकार के नगर विकास व आवास विभाग के अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण ने विभिन्न विशेषज्ञ और तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड सरकार के नगर विकास व आवास विभाग के अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण ने विभिन्न विशेषज्ञ और तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.विभाग की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, ये नियुक्तियां स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत अनुबंध के आधार पर की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों की तैनाती राज्य शहरी विकास अभिकरण, रांची, झारखंड में की जाएगी.

 

भर्ती के माध्यम से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट, वेस्ट वॉटर स्पेशलिस्ट, प्रोक्योरमेंट स्पेशलिस्ट और अकाउंटेंट-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर योग्य प्रोफेशनल्स का चयन किया जाएगा. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वेस्ट वॉटर और प्रोक्योरमेंट स्पेशलिस्ट के पदों के लिए मासिक मानदेय 70 हजार रुपये से 90 हजार रुपये तय किया गया है, जबकि अकाउंटेंट-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा. 

 

सभी पदों के लिए अनारक्षित श्रेणी के तहत 1-1 रिक्ति निकाली गई है. आवेदकों की आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि तक 50 वर्ष से कम होनी चाहिए.इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं.

 

आवेदन फॉर्म को पूरी तरह भरकर, आयु, योग्यता और अनुभव से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपियों के साथ रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से 'राज्य शहरी विकास अभिकरण, कमरा नंबर 402, चौथी मंजिल, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा, रांची-834004' के पते पर भेजना होगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट udhd.jharkhand.gov.in पर जारी की जाएगी और उन्हें इंटरव्यू की तारीख के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा. शुरुआती तौर पर यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही