Search

 
 
 

NTA में सरकारी अधिकारियों के लिए नौकरी का मौका, 13 पदों के लिए 1 दिसंबर तक करें आवेदन

New Delhi : नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर होगी. यानी योग्य सरकारी अधिकारी अपने वर्तमान विभाग से प्रतिनियुक्ति पर NTA में काम करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. एजेंसी  ने आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, सेवा अवधि और प्रतिनियुक्ति की शर्तों अच्छे से पढ़ने की सलाह दी हैं.
 
एनटीए

New Delhi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में सरकारी अधिकारियों के लिए नौकरी का मौका है. एजेंसी ने निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक और अनुसंधान वैज्ञानिक समेत अन्य पदों पर कुल 13 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.  इच्छुक और योग्य अधिकारी 1 दिसंबर को शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं.

 

नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर होगी. यानी योग्य सरकारी अधिकारी अपने वर्तमान विभाग से प्रतिनियुक्ति पर NTA में काम करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. एजेंसी  ने आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, सेवा अवधि और प्रतिनियुक्ति की शर्तों अच्छे से पढ़ने की सलाह दी हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में सभी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं. इसके लिए निर्धारित सरकारी सेवा संबंधी योग्यताएं पूरी करना जरूरी है.

- केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं.

- केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन में कार्यरत अधिकारी भी पात्र हैं.

- स्वायत्त निकायों (Autonomous Bodies) के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं.

- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में कार्यरत अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं.

- संबंधित पद के अनुरूप पद पर कार्यरत अधिकारी आवेदन कर सकते हैं.

- निर्धारित फीडर ग्रेड में आवश्यक सेवा अवधि पूरी करने वाले अधिकारी भी पात्र होंगे.

 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन प्रपत्र Annexure-V में अपनी जानकारी भरनी होगी. आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न (अटैच) करने होंगे. इसके बाद आवेदन के साथ नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC), APAR, विजिलेंस क्लीयरेंस, इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट और अन्य संबंधित दस्तावेज उचित माध्यम (संबंधित कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी/मूल संगठन) के जरिए डाक से द डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन), नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, 5वीं मंजिल, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया प्रेस बिल्डिंग, मिंटो रोड, नई दिल्ली 110002। पते पर भेज सकते हैं. साथ ही आवेदन की कॉपी administration@nta.ac.in पर भेजना है. 

 

जानें किन पदों पर होगी भर्ती

पद का नाम   रिक्तियां 
निदेशक (Director)   07   
संयुक्त निदेशक (Joint Director) 03        
उप निदेशक (Deputy Director) 01
अनुसंधान वैज्ञानिक-C   01
वरिष्ठ अधीक्षक (लेखा) 01
कुल   13  

                  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही