Search

 
 
 

रांची: नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने सीएम से की मुलाकात

 
Ranchi: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से शनिवार को सिंहभूम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंहभूम लोकसभा सीट से मिली शानदार जीत पर जोबा मांझी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. जोबा मांझी ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपक बिरुवा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद थे. दूसरी ओर गांडेय से नवनिर्वाचित कल्पना सोरेन से सिंहभूम लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी व राजमहल से सांसद विजय हांसदा के साथ चक्रधरपुर से विधायक सुखराम उरांव ने भी मुलाक़ात की. वहीं पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने भी कल्पना सोरेन से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें - सेल">https://lagatar.in/sails-kiriburu-mine-gets-kalinga-environment-excellence-award/">सेल

की किरीबुरु खदान को कलिंग पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही