Search

 
 
 

सिंहभूम में नामांकन के बाद जोबा मांझी ने दिखाई ताकत

 
Chaibasa/Ranchi: सिंहभूम में झामुमो उम्मीदवार जोबा मांझी ने जनसभा के बहाने अपनी ताकत दिखाई. जनसभा को सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया. जोबा के सामने बीजेपी की उम्मीदवार गीता कोड़ा हैं. दोनों के बीच नेक टू नेक फाइट की संभावना है. दोनों ने ही अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. मंगलवार को सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने सिंहभूम की जनता के बीच जोश भरा. इसे पढ़ें-खूंटी">https://lagatar.in/union-minister-rajnath-singh-held-a-meeting-in-khunti-sought-votes-for-arjun-munda/">खूंटी

में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने की सभा, अर्जुन मुंडा के लिए मांगे वोट
वहीं खूंटी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने नामांकन किया. पर्चा भरने  के बाद कालीचरण मुंडा ने कहा कि भाजपा को जनता ने भाप लिया है. वो अर्जुन मुंडा को बड़े अंतर से मात देंगे.

अर्जुन मुंडा के साथ बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो, कड़िया मुंडा रहे मौजूद

नामांकन दाखिल करते समय अर्जुन मुंडा के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा सहित काफी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं कालीचरण मुंडा के साथ तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा और सिमडेगा विधायक भूषण बारा और जोबा मांझी के साथ सीएम चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन, दीपक बिरुआ सहित कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/weapons-brought-from-munger-in-bihar-were-being-sold-in-deoghar-female-smuggler-arrested-two-country-made-pistols-recovered/">बिहार

के मुंगेर से लाकर देवघर में बेचा रहा था हथियार, महिला तस्कर गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही