Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में बेरोजगार संघर्ष समिति ने शुरू की मुहिम, जरुरमंदों को ऑक्सीजन, दवा और भूखों को देंगे भोजन

Advertisement
Advertisement

Ramgarh: कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन में लोगों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए भुरकुंडा के बेरोजगार संघर्ष समिति ने जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन दवा और भूखों को भोजन देने के मुहिम शुरुआत की है. पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह समाजसेवी मनोज राम ने बताया कि लॉकडाउन में जरुरतमंद लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में रोजी-रोटी और कमाई का साधन भी बंद हो जाता है. असहाय और गरीब के सामने अनाज की किल्लत होने लगती है.

जरुरतमंदों तक मदद पहुंचाने की मुहिम

बेरोजगार संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि, क्षेत्र के हर गरीब असहाय लोगों तक राशन पहुंचाएंगे और जरुरतमंद लोगों को ऑक्सीजन मुहैया कराने जैसे काम भी करेंगे. पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह समाजसेवी मनोज राम ने बताया कि, इसके लिए एक मोबाइल नंबर 9939385385 जारी किया गया है. जिस नंबर पर जरुरतमंद लोग सूचना देकर मदद मांग सकते हैं. कोविड की इस दूसरी लहर में हर जरुरतमंदों तक मदद पहुंच सके, इसके लिए बेरोजगार संघर्ष समिति के दर्जनों सदस्य काम में लगे हुए हैं.

देखिए वीडियो-

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही