NewDelhi : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात अगले माह यानी मई में जापान(तोक्यो) में होने जा रहे क्वॉड शिखर सम्मेलन में होगी. खबर है कि भारत पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका क्वॉड मीटिंग के अजेंडे में रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा रखने जा रहा है. इस मामले में उसे जापान और ऑस्ट्रेलिया का साथ मिल रहा है, जबकि भारत नहीं चाहता कि क्वॉड मीटिंग में युद्ध का मसला उठे. बता दें कि क्वॉड में अमेरिका के अलावा भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/prashant-kishor-said-congress-does-not-need-pk-my-stature-is-not-so-big-that-rahul-gandhi-should-give-me-a-feeling/">बोले
प्रशांत किशोर, कांग्रेस को पीके की जरूरत नहीं, मेरा कद इतना बड़ा नहीं कि राहुल गांधी मुझे भाव दें…
कानून का दुरुपयोग बढ़ रहा है, अरुण शौरी सहित अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई 5 मई को
अरब में पाकिस्तानी PM और उनका डेलीगेशन हुआ शर्मसार, लगे चोर-चोर के नारे
प्रशांत किशोर, कांग्रेस को पीके की जरूरत नहीं, मेरा कद इतना बड़ा नहीं कि राहुल गांधी मुझे भाव दें…
अमेरिकी राष्ट्रपति 20 मई से दक्षिण अफ्रीका और जापान के दौरे पर
वाइट हाउस ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी राष्ट्रपति 20 मई से 24 मई तक दक्षिण अफ्रीका और जापान के दौरे पर रहेंगे. कोरिया के साथ वह द्विपक्षीय बातचीत करेंगे जबकि जापान में क्वॉड के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यहां बाइडन की मुलाकात पीएम मोदी से होगी. वाइट हाउस प्रेस सेक्रटरी जेन साकी के अनुसार यह दौरा बाइडन-हैरिस प्रशासन की स्वतंत्र और खुला हिंद-प्रशांत की मजबूत प्रतिबद्धता को आगे बढ़ायेगा. इसे भी पढ़ें : राजद्रोह">https://lagatar.in/abuse-of-sedition-law-is-increasing-hearing-on-petitions-of-arun-shourie-and-others-on-may-5/">राजद्रोहकानून का दुरुपयोग बढ़ रहा है, अरुण शौरी सहित अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई 5 मई को
भारत की स्वतंत्र विदेश नीति से अमेरिका चिंतित
बाइडन और पीएम मोदी की इसी महीने 11 अप्रैल को वर्चुअल मीटिंग हुई थी. जानकारों के अनुसार बाइडन पीएम मोदी को दृढ़ और स्वतंत्र विदेश नीति के रुख में नरमी अपनाने के लिए राजी नहीं पाये हैं. दिल्ली का रुख वॉशिंगटन के दृष्टिकोण या लक्ष्यों के अनुरूप नहीं रह रहा है. रूस-यूक्रेन युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. 11 अप्रैल की वर्चुअल मीटिंग हो या फिर ऑस्ट्रेलिया में हुई पिछली क्वॉड मीटिंग रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों पक्ष में मतभेद उभर कर सामने आये. अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने रूस-यूक्रेन मुद्दे को क्वॉड के अजेंडे में शामिल किया, जबकि भारत इसके खिलाफ था और अमेरिका के हिसाब से चलने से इनकार कर दिया. इसे भी पढ़ें : सऊदी">https://lagatar.in/pakistani-pm-and-his-delegation-were-shamed-in-saudi-arabia-shouted-slogans-of-thieves/">सऊदीअरब में पाकिस्तानी PM और उनका डेलीगेशन हुआ शर्मसार, लगे चोर-चोर के नारे
Leave a Comment