Search

 
 
 

ATS और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अमन साहू गिरोह का सक्रिय शूटर गिरफ्तार

 
Ranchi: राज्य में संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ एटीएस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी दौरान सोमवार को एटीएस और चाईबासा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह के सक्रिय सदस्य (शूटर) दिगंबर प्रजापति उर्फ डेंगू को गिरफ्तार किया है. दिगम्बर प्रजापति मूल रूप से रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के जयनगर कुम्हार टोली का रहने वाला है. उसके पास से एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है. डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू साव को गोली मारने के मामले में दिगंबर प्रजापति नामजद और वांछित अभियुक्त था.

अमन साहू के इशारे पर मांगता था रंगदारी

गिरफ्तार अपराधी दिगंबर अमन साहू के इशारे पर कारोबारियों से लेवी मांगता था, नहीं देने पर उनपर गोली चलाने का काम करता था. दिगंबर के खिलाफ बासल थाना, पतरातू, बड़कागांव और रामगढ़ थाने में कुल छह मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें- लैंड">https://lagatar.in/land-scam-afsar-alis-bail-application-rejected-court-has-also-refused-to-grant-bail-to-amit-agarwal-and-dilip-ghosh/">लैंड

स्कैम: अफसर अली की जमानत अर्जी खारिज, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को बेल देने से भी इनकार कर चुका है कोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही