Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस व एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई,  60 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
 Ranchi :  नशा कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस और एनसीबी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. टीम ने कार्रवाई करते हुए तुपुदाना क्षेत्र से तीन क्विंटल गांजा पकड़ा है,  जिसकी बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एनसीबी को सूचना मिली थी कि लौह अयस्क लदे टेलर में उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर एनसीबी की दो टीमें सिमडेगा से झारखंड-ड़ीसा सीमा पर लगातार निगरानी कर रही थी. लेकिन गांजा तस्कर नाटकीय अंदाज में अवैध गांजा लदे ट्रेलर को स्कॉर्पियो से एस्कॉर्ट कर लाइन होटलों में रुक रुक कर एनसीबी को चकमा देते हुए कोलेबिरा तक पहुंच गये

टेलर से तीन क्विंटल गांजा बरामद  

एनसीबी की टीम पीछा करते हुए टेलर तक कोलेबिरा पहुंच गयी. तब तक एस्कॉर्ट कर रहे स्कॉर्पियो में गांजा तस्कर वहां से निकल चुके थे. एनसीबी की दूसरी टीम तुपुदाना पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची खूंटी सीमा पर सघन वाहन जांच कर रही थी. इस बीच स्कॉर्पियो को रोका गया तो उसमें से उतर कर गांजा तस्कर इधर-उधर भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए तस्कर के निशानदेही पर पुलिस ने   एक टेलर से लगभग तीन क्विंटल गांजा बरामद किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही