Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारी उद्योग मंत्री से मिले हटिया यूनियन के संयुक्त महामंत्री, HEC बचाने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री लीला धर सिंह ने दिल्ली में भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात की. उन्होंने महेंद्र नाथ पांडेय से एचइसी को बचाने का निवेदन किया. लीला धर सिंह ने बताया कि मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह के निर्देश और एचइसी के कामगारों की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होंने भारी उद्योग मंत्री से मुलाकात की. (पढ़ें, CISCI">https://lagatar.in/cisci-zonal-yoga-competition-metas-adventist-school-became-the-winner-in-both-the-categories/">CISCI

जोनल योग प्रतियोगिता : मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल दोनों वर्ग में बना विजेता)

75 वर्षों में एचइसी जैसा दूसरा उद्योग नहीं बन पाया

लीला धर सिंह ने कहा कि एचइसी जैसा भारी इंजीनियरिंग उद्योग भारत में 75 वर्षों में दूसरा नहीं बन पाया, इसे बर्बाद नहीं होने दें. इसने बोकारो, भिलाई, भिजाग,कुदृमुख जैसे इस्पात उद्योग देश को दिये हैं. कोयला खनन, अन्तरिक्ष, रेलवे, रक्षा क्षेत्र के अतुलनीय उपकरणों की आपूर्ति की. चंद्रयान 3 का लांचिंग पैड बनाया और ऐसे लांचिंग पैड पिछले दस वर्षों से बना कर आपूर्ति कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/hemant-is-doing-politics-on-the-incident-of-manipur-why-are-the-cries-of-the-daughters-of-jharkhand-not-heard-raghuvar/">मणिपुर

घटना पर हेमंत कर रहे राजनीति, झारखंड की बेटियों की चित्कार क्यों नहीं सुनाई देती : रघुवर

एचइसी के लिए कार्य योजना पर कर रहे काम - महेंद्र नाथ पांडेय

हटिया यूनियन के संयुक्त महामंत्री ने कहा कि स्थाई अध्यक्ष और निदेशक मंडल ना होने के बावजूद करोड़ों का कार्यादेश हासिल कर इस पर काम किया. एचइसी रांची संसदीय चुनाव, हटिया, खिजरी, रांची, कांके, सिल्ली, मांडर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को प्रभावित करता है. सांसद, विधायक की जीत-हार एचइसी के चलने नहीं चलने पर निर्भर करेगा. इसपर जबाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हम एचइसी को चलाने के लिए एक कार्य योजना पर काम कर रहे हैं. जल्द ही उसका भौतिक रूप आप लोगों के समक्ष आयेगा. तब तक धैर्य बनाये रखें. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/criminals-from-all-the-three-districts-of-palamu-division-will-soon-be-tadipar-ig-rajkumar-lakda/">पलामू

प्रमंडल के तीनों जिलों से अपराधी जल्द होंगे तड़ीपार, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी होंगे निलंबित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही