Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रणधीर टावर फ्लैट ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ आरएमसी सिटीजन फोरम की हुई संयुक्त बैठक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आरएमसी सिटीजन फोरम की एक संयुक्त बैठक रणधीर टावर फ्लैट ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ वार्ड-29 में फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में हुई. जिसमें रणधीर टावर के ओपन स्पेस में निर्माण सहित फ्लैट ऑनर और आसपास के लोगों को आ रही समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई. इस बैठक में पूर्व वार्ड पार्षद, रणधीर टावर के भू-मालिक प्रवीण चौधरी सहित दर्जनों फ्लैट ऑनर और आसपास के लोग उपस्थित हुए. सभी ने अपनी समस्याओं को फोरम के साथ साझा किया. सबसे प्रमुख समस्या लंबित अनऑथराइज्ड कंस्ट्रक्शन (यूसी) केस का त्वरित निष्पादन नहीं होना और रिवाइज नक्शा के संबंध में कई बातें सामने आई, जिस पर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा लिखित रूप से आवेदन देने की बात कही गई. बैठक में आरएमसी सिटीजन फोरम के कोर कमेटी सदस्य उमाशंकर सिंह, रेणुका तिवारी, विवेक कुमार महारथी, सहित रणधीर टावर फ्लैट ऑनर एसोसिएशन के विवेक अग्रवाल, विक्की कुमार चौधरी, जीतू कुमार गुप्ता, संतोष कुमार भगत, रजनी झा, संजय कुमार ठाकुर, गुंजन जैन, पुष्पा ठाकुर, विनय कुमार, प्रियंका चौधरी, प्रीति चौधरी, अमित कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. एम आरिफ, मदन झा, रितु झा, बी के झा सहित पूर्व वार्ड पार्षद सोनी परवीन और फैयाज वारसी उपस्थित हुए. धन्यवाद ज्ञापन रेणुका तिवारी ने किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-60-students-of-law-college-pleaded-with-the-vice-chancellor-including-2-news/">हजारीबाग

: लॉ कॉलेज के 60 विद्यार्थियों ने कुलपति से लगाई गुहार समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही