Search

 
 
 

ATS व रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: जमीन कारोबारी से लेवी लेने आए JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार

 
Ranchi : एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लेवी वसूलने आए जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के दो उग्रवादी पुंदाग के जमीन कारोबारी पुरुषोत्तम साहू से लेवी वसूलने आए थे. इसी दौरान पुंदाग ओपी क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के पास से दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार उग्रवादियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया, कि जेजेएमपी के एरिया कमांडर सूरज लोहरा के कहने पर ही दोनों पुरुषोत्तम साहू से लेवी लेने के लिए आए हुए थे. इसे भी पढ़ें -सेक्रेड">https://lagatar.in/sacred-heart-schools-aaradhya-on-ventilator-support-multiple-fractures-in-body-condition-critical/">सेक्रेड

हार्ट स्कूल की आराध्या वेंटिलेटर सपोर्ट पर, बॉडी में मल्टीपल फ्रैक्चर, स्थिती गंभीर

काफी दिनों से लेवी की मांग कर रहे थे 

जानकारी के मुताबिक, जेजेएमपी उग्रवादी संगठन द्वारा जमीन कारोबारी पुरुषोत्तम साहू से पिछले कई दिनों से लेवी की मांग की जा रही थी. इसी दौरान गुरुवार को जेजेएमपी के दो उग्रवादी लेवी लेने के लिए डीएवी पुंदाग के पास आए गए. गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस और रांची पुलिस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें -शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-lokpal-case-next-hearing-will-be-held-on-september-1-in-delhi-high-court/">शिबू

सोरेन लोकपाल केस: दिल्ली हाइकोर्ट में एक सितंबर को होगी अगली सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही