Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PHED के संयुक्त सचिव ने कहा- जल सुविधा और कचरा प्रबंधन के लिए वृहद कार्य करने जरूरत

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं यूनिसेफ के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कैपिटोल हिल में किया गया. इस मौके पर विभाग के संयुक्त निदेशक इंद्रदेव मंडल ने कहा कि हमें ग्राम स्तर पर जल की सुविधा और ठोस-तरल कचरा प्रबंधन पर वृहत कार्य करने की आवश्यकता है. इस कार्य में प्रचार-प्रसार की अहम भूमिका निभाया है. यह गतिविधियां जितनी बेहतर होगी. कार्यक्रम का रूप उतना ही बेहतर होगा. आवश्यकता है कि जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता मिशन ग्रामीण का दूसरा चरण में हम अन्य बेहतर गतिविधियां कर सकें. अवर सचिव प्रवण पाल ने कहा कि विभाग जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-2 के तहत बेहतर कार्यक्रम चलाने का प्रयास कर रहे हैं. इसमें अधिकांश लोगों की सहभागिता को शामिल करना मुख्य उद्देश्य है. सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार का व्यापक स्तर पर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है. बेहतर प्रचार-प्रसार के माध्यम से हम कार्यक्रम को बेहतर रूप दे सकने में कामयाब होंगे. कार्यक्रम में यूनिसेफ के झारखंड हेड कुमार प्रेमचंद, लक्ष्मी सक्सेना, दानिस खान, नवाज नूर सहित कई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही