Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जोड़ाकारम ने जीती ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता, जरबा उपविजेता

Advertisement
Advertisement
चार दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, सीसीएल ने किया आयोजन Charhi, Hazaribagh:  सीसीएल हजारीबाग एरिया के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सीएसआर की ओर से आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई. प्रतियोगिता में कुल 29 ग्रामीण टीमों ने हिस्सा लिया था. इसमें मांडू प्रखंड की एफसी जोड़ाकारम की टीम विजेता और चुरचू प्रखंड की जरबा की टीम उप विजेता रही. विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि सीसीएल रांची के कार्मिक निदेशक हर्षनाथ मिश्रा ने मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/will-contest-lok-sabha-elections-under-the-leadership-of-hemant-soren-champai-soren/">हेमंत

सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : चंपाई सोरेन

सीसीएल सामाजिक दायित्व के लिए तत्पर : हर्षनाथ

उन्होंने कहा कि सीसीएल कोल उत्पादन के साथ ही साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी ध्यान रखती है. इसके तहत कई सामाजिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण सुविधा प्राप्त कर सकें. इसी उत्तरदायित्व के तहत सीसीएल शुरू से ही ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं का हुनर निखारने के लिए ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करती आ रही है, ताकि ग्रामीण युवा खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें. मंच संचालन एरिया के अधिकारी वरूण कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सीसीएल हजारीबाग एरिया के एजीएम नागेंद्र कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jpsc-exam-tomorrow-at-65-centers-section-144-will-be-applicable-from-morning/">धनबाद

: 65 सेंटरों पर जेपीएससी परीक्षा कल, सुबह से लागू रहेगी धारा 144

दोनों टीमों को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया

इससे पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़े की थाप पर आदिवासी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं डीएवी केदला की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. सीसीएल हजारीबाग एरिया के महाप्रबंधक केके सिन्हा ने मुख्य अतिथि हर्षनाथ मिश्रा का और एसओपी पल्लव चक्रवर्ती ने विशिष्ट अतिथि सीसीएल रांची के वित्त निदेशक पवन कुमार मिश्रा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस अवसर पर तापिन साउथ परियोजना पदाधिकारी एमके पांडेय, सीएसआर के नोडल पदाधिकारी पीयूष कुमार, खान प्रबंधक भूषण कुमार, पवन कुमार सिंह, इरशाद अहमद, निशांत कुमार, उमेश चंद्रा, एनके दुबे, रवि सिंह, एसीसी मेंबर बसंत कुमार, खुशिलाल महतो, अकल उराव, बलभद्र दास, रणविजय सिंह, किसुन महतो, अमरजीत कुमार, मदन महतो, चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, जिप सदस्य बासुदेव करमाली, बहेरा मुखिया देवकी महतो, जरबा मुखिया सुनीता देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही