Search

 
 
 

जोसा ने सीट मैट्रिक्स और काउंसीलिंग की तिथि की जारी, आईआईटी धनबाद के 1125 सीटों पर होगा नामांकन

 
Dhanbad : ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथिरिटी (जोसा) ने देश के सभी आईआईटी की सीट मैट्रिक्स और काउंसीलिंग की तिथि जारी कर दी है. इस वर्ष भी आईआईटी-आइएसएम धनबाद में बीटेक प्रोग्राम में वर्ष 2021 की तरह 1125 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. ये सीटें 15 बीटेक ब्रांच की हैं. आरक्षित श्रेणी में 10 प्रतिशत सीट विदेशी छात्रों के लिए, 20 प्रतिशत सीट लड़कियों के लिए सुपर न्यूमरेरी कोटा का अंतर्गत और 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए रिजर्व होंगी. एससी श्रेणी में आरक्षित सीटों की संख्या 160 जबकि एससी दिव्यांग श्रेणी में आठ सीटें, एसटी श्रेणी के लिए 81 सीट जबकि एसटी दिव्यांग छात्रों के लिए चार सीट आरक्षित है.  पिछड़ा वर्ग के लिए 289 सीट जबकि पिछड़ा वर्ग दिव्यांग श्रेणी में 15 सीटें निर्धारित है. सामान्य वर्ग के लिए 424 सीटें हैं, जिनमें सामान्य वर्ग के दिव्यांग के लिए 24 सीट है.

किस विषय में कितनी सीटें

संस्थान में केमिकल इंजीनियरिंग में 55, सिविल इंजीनियरिंग में 69, कंप्यूटर साइंस में 139, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 123, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 124, इंजीनियरिंग इन फिजिक्स में 31, इंवायरमेंट इंजीनियरिंग में 38, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 131, माइंनिग इंजीनियरिंग में 117, माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग में 58, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में 90, मिनरल एंड मेटेलरर्जी इंजीनियरिंग में 45, मैथ एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 55, अप्लाइड जियोलॉजी इंजीनियरिंग में 21 और अप्लाइड जियोफिजक्सि इंजीनियरिंग में 21 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : मेला">https://lagatar.in/kolebira-the-painful-death-of-three-youths-returning-after-seeing-the-fair/">मेला

देखकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही