Search

 
 
 

जोसारू के सदस्यों ने बैठक की, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक से मिले, ट्रस्ट के निबंधन की जानकारी दी

 
  Ranchi :  स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का संगठन  जोसारू (जर्नलिज्म ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ रांची यूनिवर्सिटी) का निबंधन 9 जून को ट्रस्ट के रूप में हो चुका है. जोसारू की कार्यकारी समिति के सदस्य आज 18  जून  को अध्यक्ष चंदन मिश्र के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ बी पी सिन्हा से मिले और उन्हें जोसारू के निबंधन की जानकारी दी. निदेशक ने जोसारू के निबंधन पर खुशी जताते हुए कार्यकारिणी समिति को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में जोसारू रांची विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का पहला ऐसा संगठन है, जिसने अपना निबंधन करा लिया है.  कहा कि जोसारू  के पास काम करने की असीम संभावनाएं हैं. इससे स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के छात्रों को अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा.

निदेशक से मिलने के पूर्व जोसारू कार्यकारिणी की बैठक  

निदेशक से मिलने के पूर्व जोसारू की कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में जोसारू के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई. जोसारू का सदस्यता अभियान इसी जून महीने में शुरू होगा. जुलाई के आखिरी सप्ताह में जोसारू का दूसरा मिलन समारोह आयोजित करने पर विचार किया गया. इसकी तैयारी जल्द शुरू की जायेगी.  इस अवसर पर जोसारू  के अध्यक्ष चंदन मिश्र, उपाध्यक्ष डॉ भीम प्रभाकर और अविनाश कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुकरेती और सह कोषाध्यक्ष शशि भूषण,  संयुक्त सचिव भूपेश शर्मा और अभिषेक शास्त्री, कार्यकारी समिति के सदस्य डॉ प्रणव कुमार, कुमार संभव, पंकज पाठक और अजय कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही