Search

 
 
 

समाज को दिशा देती है पत्रकारिता : बैजनाथ मिश्र

 
Ranchi: रांची प्रेस क्लब आरबीएस वैदिक ट्रस्ट की ओर से पत्रकार सम्मान की दिशा में एक नई पहल शुरू की जा रही है. प्रेस क्लब झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स 2024 के तहत तीन पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए चयन समिति का गठन किया गया है. जिसमें वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, सोनाली दास, प्रेस क्लब के प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन व सचिव अमरकांत, पूर्व आईएएस रणेन्द्र व रांची विवि के वीसी प्रो अजीत कुमार सिन्हा व ट्रस्टी नित्यानंद शुक्ला शामिल रहेंगे. मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र ने कहा कि झारखंड बनने के बाद पहली बार रांची प्रेस क्लब और आरबीएस वैदिक ट्रस्ट की ओर से झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स देने का निर्णय लिया गया है, जो सराहनीय है. कहा कि जिस तरह दधिचि ने अपनी हड्डी दान कर अपने राज्य की रक्षा की थी, उसी तरह पत्रकार अपना सर्वस्व देकर समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं. ऐसे पत्रकारों का सम्मान समाज का सम्मान होगा.

तीन कैटेगरी में दिया जाएगा पत्रकार सम्मान

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने बताया कि कुल तीन कैटेगरी- लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (31000 रुपये, शॉल व मोमेंटो), बेस्ट रिपोर्टर अवार्ड (21000 रुपये, शॉल व मोमेंटो) और बेस्ट फोटोग्राफी अवार्ड (21000 रुपये, शॉल व मोमेंटो) दिया जाएगा. जूरी मेंबर रिटायर्ड आईएएस रणेंद्र कुमार ने कहा कि पूरी पारदर्शिता से चयन किया जाएगा. आरबीएस वैदिक ट्रस्ट के अध्यक्ष नित्यानंद शुक्ला ने बताया कि पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम से जुड़कर ट्रस्ट आह्लादित है.

15 जनवरी तक कर सकते हैं नॉमिनेशन

प्रेस क्लब के सचिव अमरकांत ने बताया कि झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड्स के लिए आज से 15 जनवरी तक रांची प्रेस क्लब में नॉमिनेशन किया जा सकता है. तीनों अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे. आवेदन का प्रारुप रांची प्रेस क्लब के वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं या रांची प्रेस क्लब से हासिल किया जा सकता है. विधिवत भरा आवेदन आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ रांची प्रेस क्लब में 15 जनवरी 2025 तक जमा किया जा सकता है.

सात सदस्यीय जूरी करेगी निर्णय

नित्यानंद शुक्ला ने बताया कि आवेदनों की जांच कर अंतिम निर्णय लेने के लिए सात सदस्यीय जूरी गठित की गई है. जूरी में वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार सोनाली दास, रांची यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो अजीत कुमार सिन्हा, रिटायर्ड आईएएस रणेंद्र कुमार, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, महासचिव अमरकांत और ट्रस्ट के अध्यक्ष नित्यानंद शुक्ला शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही