Search

 
 
 

पत्रकार ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के भ्रष्टाचार की खोली पोल, तो इंजीनियर ने शहर थाना में की शिकायत

 
Palamu :  पलामू के ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विशाल खलखो से लगातार डॉट इन और शुभम संदेश के संवाददाता संजीत यादव ने गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछा तो विशाल खोलखो ने पत्रकार के खिलाफ शहर थाना में आवेदन दे दिया. दरअसल मेदिनीनगर के सदर प्रखंड स्थित सुआ और कौड़िया इलाके में तीन माह पहले ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराया गया है. लेकिन यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी. सड़क निर्माण के मात्र तीन माह पूरे हुए हैं और रोड का अलकतरा उखड़ने लगा है. जगह-जगह से सड़क टूट रहा है.

सोशल एक्टिविस्ट करेंगे ईडी से शिकायत

बता दें कि सोशल एक्टिविस्ट दन्याल दानिश ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और उनके भ्रष्टाचार पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विशाल खलखो के भ्रष्टाचार सहित उनके वसूली एजेंट के खिलाफ ईडी के समक्ष शिकायत करने वाले हैं. भ्रष्टाचार में संलिप्त ऐसे इंजीनियरों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है. उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को ही झारखंड सरकार के मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई, आईएएस अधिकारी मनीष रंजन समेत विभाग के कई इंजीनियर्स के 20 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी.  ईडी ने यह कार्रवाई सोशल एक्टिविस्ट दन्याल दानिश की शिकायत पर की थी. https://lagatar.in/journalist-exposed-the-corruption-of-the-executive-engineer-the-corrupt-engineer-filed-an-application-in-the-city-police-station/untitled-15-67/"

rel="attachment wp-att-963963">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-15-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/journalist-exposed-the-corruption-of-the-executive-engineer-the-corrupt-engineer-filed-an-application-in-the-city-police-station/untitled-16-64/"

rel="attachment wp-att-963964">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-16-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही