Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्रकार कला मंच ने आदिम जाति सेवा मंडल को दी खाद्य सामग्री

Ranchi : पत्रकार कला मंच की ओर से शुक्रवार को आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों को खाद्य सामग्री प्रदान की गई. पिछले 11 जून को मंच ने इन बच्चों के सहायतार्थ नाटक ``सैंया भए कोतवाल`` का चैरिटी शो किया था. आदिम जाति सेवा मंडल के सुपरिटेंडेंट अजय श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष सुमर उरांव को मंच के सदस्यों ने यह सामग्री सुपुर्द की. इसमें 300 किलो चावल, 50 किलो दाल, 2 टिन सरसों तेल, 25 किलो सोयाबीन, बिस्कुट, टॉफी,मुरही, साबुन, डिटर्जेंट और अन्य सामग्रियों के अलावा एक सीलिंग फैन भी दिया गया.

पत्रकार कला मंच का यह प्रयास काबिले तारीफ

मंच के कोषाध्यक्ष एसआरपी मुकेश ने बताया कि पिछले साल मंच ने नगड़ी के एक वृद्धआश्रम के सहायतार्थ मंचन किया था और इस बार इन बच्चों के लिए किया. भविष्य में भी जरूरतमंदों के सहायतार्थ मंच कार्यक्रम करता रहेगा. सेवा मंडल के सुपरिटेंडेंट अजय श्रीवास्तव ने पत्रकार कला मंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंच ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है और इससे इन बच्चों के दो-तीन महीनों के राशन का इंतजाम हो जायेगा. केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक एमपी सिंह ने कहा कि पत्रकार कला मंच का यह प्रयास काबिले तारीफ है, क्याेंकि पत्रकार अपना काम करते हुए समाज सेवा भी कर रहे हैं. मंच के सदस्यों ने सेवा मंडल के बच्चों के साथ भोजन भी किया. इस मौके पर सिटिजन फाउंडेशन के सुजोल के अलावा मंच के संरक्षक निलय सिंह, अध्यक्ष अमित दास, उपाध्यक्ष संतोष मृदुला, सचिव संदीप नाग, संयुक्त सचिव परवेज कुरैशी, सदस्य संजय सिंह, राज सिंह, विनय मुर्मू, स्वस्तिका, शर्मिष्ठा, शिवांग और बसंत मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-accused-tanveer-sent-to-judicial-custody/">मॉडल

लव जिहाद मामला: आरोपी तनवीर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही