Search

 
 
 

लोहरदगा: शुभम संदेश के पत्रकार ने रक्तदान कर बचायी महिला मरीज की जान

 
Lohardaga: सदर अस्पताल में इलाजरत महिला मरीज के लिए शुभम संदेश के भंडरा प्रतिनिधि शकील अहमद ने रक्तदान किया और कहा कि जब भी जरूरत पड़ेगी वे रक्तदान के लिए तैयार रहेंगे. डॉक्टर की सूचना पर उदरंगी निवासी महिला मरीज के पति शाहिद अंसारी को अपनी पत्नी के लिए रक्तदाता सामने लाने की बात कही थी. इलाजरत मरीज के पति ने बताया कि सदर अस्पताल में ब्लड नहीं है. यह जिले के लिए अत्यंत चिंता का विषय है. भंडरा प्रखंड सदर आफताब आलम की अगुवाई में भंडरा शुभम संदेश हिंदी दैनिक अखबार के प्रतिनिधि शकील अहमद ने रक्तदान कर उन्हें सहायता की. यहां पर भंडरा प्रखंड सदर आफताब आलम ने कहा कि जिले के सभी युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. जिले के स्वयंसेवी संगठनों को भी रक्तदान समय समय पर शिविर लगाकर ब्लड बैंक में रक्त का संग्रह करवाना चाहिए. शकील अहमद ने कहा कि सभी को प्रत्येक चार महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/sensational-revelation-by-former-national-security-advisor-of-america-collusion-of-pakistans-isi-with-terrorists/">अमेरिका

के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही