Search

बिहार में पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में किया गया शामिल, प्राथमिकता के आधार पर होगा टीकाकरण

Patna : सीएम नीतीश कुमार ने निर्देश पर बिहार के सभी पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल किया गया है. पत्रकारों को जल्द वैक्सीन देने पर बात हो रही है. जिसके बाद सभी पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगाया जायेगा.

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन देने की बात कही है. नीतीश ने अपने ट्वीट पर लिखा हैं कि राज्य में पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगाया जायेगा. कोरोना संक्रमण के दौर में पत्रकार अपनी भूमिका का बेहतर निवर्हन कर रहे हैं. वे कोरोना संक्रमण के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं.

कोरोना से अबतक 200 पत्रकारों की मौत हो चुकी है

बता दें कि कोरोना महामारी के बीच जब सारे लोग अपने घर में बंद हो जाते है. तब पत्रकारिता करने वाले लोग सड़कों पर और अपने ऑफिस पर काम करते रहते है. पूरे देश में अबतक 200 पत्रकारों की मौत कोरोना के कारण हुआ है. बिहार">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0">बिहार

में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,534 नये मरीज मिले हैं. अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,945 हो गयी है. वहीं 24 घंटे में कोरोना के कारण 97 लोगों की मौत हो गयी. इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2739 पहुंच गयी है. पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

इजाफा हो रहा है. 24 घंटे में पटना में  2748 कोरोना मरीज पाये गये हैं. जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17,590 पहुंच गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//