- बीमाधारकों को मिलेगी 5 लाख तक के व्यक्तिगत दुर्घटना एवं 5 लाख तक के ग्रुप मेडिक्लेम की सुविधा
- वार्षिक प्रीमियम का केवल 20 प्रतिशत राशि ही पत्रकारों को करना होगा वहन
व्यक्तिगत दुर्घटना एवं ग्रुप मेडिक्लेम का मिलेगा लाभ
योजना के तहत पत्रकारों के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की राशि 5 लाख रुपए की होगी. आश्रितों तथा सभी बीमितों को ग्रुप मेडिक्लेम भी 5 लाख रुपए तक मिलेगा. इसमें चिकित्सा खर्च की सुविधा दी जाएगी. बीमा योजना एक वर्ष के लिए मान्य होगी. प्रतिवर्ष रिन्यूअल किया जाएगा.इच्छुक पत्रकार कैसे करें आवेदन
- इच्छुक पत्रकार विभागीय वेबसाइट www.prdjharkhand.in में दिये गये Link "Jharkhand state Journalist Health Insurance Scheme" पर Click कर आवेदन कर सकते हैं.
- वेबसाइट पर उपलब्ध QR Code के माध्यम से वार्षिक प्रीमियम के माध्यम से राशि का 20 प्रतिशत यानी 3049 रुपए पत्रकारों को देना होगा.
- शेष वार्षिक प्रीमियम की राशि का 80% सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा भुगतान किया जायेगा.
- किसी भी परिस्थिति में नगद, चेक एवं बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से प्रीमियम की राशि स्वीकार नहीं की जायेगी.
- योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 25 जनवरी है. निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विभाग द्वारा विचार नहीं किया जायेगा.
- इस संबंध में जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा.
- बीमा योजना संबंधी शर्तों एवं प्रावधानों की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.prdjharkhand.in से ली जा सकती है.
साधने के लिए 23 और 24 जनवरी को भाजपा नए सिरे से बनाएगी रणनीति [wpse_comments_template]

Leave a Comment