Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका थाना प्रभारी संग पत्रकारों ने खेली तिलक होली

Garhwa : होली की पूर्व संध्या पर अनुमंडल मुख्यालय के सदर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने थाना में एक नई शुरुआत की है. पत्रकार और पुलिस के बीच में मधुर संबंध स्थापित करने की पहल की शुरुआत करते हुए थाना प्रभारी ने तिलक होली खेली. सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दी. थाना प्रभारी बनते ही सर्वप्रथम इन्होंने थाना में होली और शबे बरात की एक बैठक बुलाई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया. थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा ग्रामीणों से सीधा संवाद कर बेहतर संबंध विकसित करने में जुटे हैं. इनकी कार्यशैली की ग्रामीण भी तारीफ कर रहे हैं. लोगों में पुलिस की जो छवि है, उसे वह सुधारने में जुटे हैं. थाना में होली मिलन समारोह में पत्रकार शंभू नाथ पांडेय, विकास कुमार साहू, आकाश कुमार, नंद कुमार रवि, सुनील कुमार सिंह, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार यादव, सुनील कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-vijay-alias-usman-chowdhary-was-killed-in-a-police-encounter-the-first-shot-was-fired-at-pal/">उमेश

पाल हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विजय उर्फ उस्मान चौधरी, पाल पर चलायी थी पहली गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही