Search

 
 
 

Entertainment News : मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी मेहजबीन ने दिया बेटी को जन्म

बिग बॉस 17 विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के घर खुशियों ने दस्तक ही है. उनकी पत्नी मेहजबीन फारूकी ने बीते दिन एक बेटी को जन्म दिया है
 

Lagatar desk : बिग बॉस 17 विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के घर खुशियों ने दस्तक ही है. उनकी पत्नी मेहजबीन फारूकी ने बीते दिन एक बेटी को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को मुनव्वर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा किया.

 

 

हाल ही में मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी और बेटी की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी.हालांकि, उन्होंने तस्वीरों में दोनों का चेहरा नहीं दिखाया. फोटो के साथ उन्होंने लिखा -घर बरकत आई. धन्य अल्हम्दुलिल्लाह दुआ में याद रखें.

 

मुनव्वर के इस पोस्ट के बाद फैंस और इंडस्ट्री से कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाइयां दीं. वरुण धवन, गौहर खान, मिस्टर फैसु, अवनीत कौर, रणवीर अल्लाहबादिया और अली गोनी समेत कई सितारों ने कमेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं.

 

बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने मई 2024 में मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से शादी की थी. दोनों ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था. यह मुनव्वर की दूसरी शादी है. उनके पहले विवाह से एक बेटा मिकेल है, जबकि मेहजबीन की पहली शादी से एक बेटी है. अब इस नए सदस्य के आने के बाद दोनों तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं.

 

एक इंटरव्यू में मुनव्वर ने बताया था कि उन्होंने दूसरी शादी अपने बेटे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए की. उन्होंने कहा था कि बेटे के साथ समय बिताने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उसे उनकी जरूरत है, और इसी भावना ने उन्हें यह फैसला लेने के लिए प्रेरित किया.वर्क फ्रंट की बात करें तो मुनव्वर फारूकी को आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के साथ शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ होस्ट करते देखा गया था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही