Search

 
 
 

जेपी नड्डा हुए राहुल पर हमलावर, कहा, वे भारत के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गये हैं

 
NewDelhi : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गये हैं. साथ ही कहा कि कांग्रेस नेता को भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों से हस्तक्षेप की मांग करने के लिए माफी मांगनी होगी. जेपी नड्डा ने एक बयान में कहा कि भारत विरोधी ताकतों को हमेशा से दृढ़ भारत, उसके मजबूत लोकतंत्र और निर्णायक सरकार से समस्याएं रही हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-speak-in-parliament-today-on-the-london-speech-had-sought-time-after-meeting-the-speaker/">राहुल

गांधी लंदन वाले भाषण पर संसद में आज बोलेंगे, स्पीकर से मिल कर कल मांगा था समय

राहुल गांधी ने देश की सम्प्रभुता पर हमला किया है

उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र की स्थिति की आलोचना करके और अमेरिका तथा यूरोप के हस्तक्षेप की मांग करके राहुल गांधी ने देश की सम्प्रभुता पर हमला किया है. श्री नड्डा ने कहा, ‘लोगों द्वारा बार-बार अस्वीकार किये जाने के बाद राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गये हैं. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर ब्रिटेन में भारत, उसकी संसद, उसकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार और लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया. इसे भी पढ़ें : अफ्रीकी">https://lagatar.in/cyclone-freddy-wreaks-havoc-in-african-country-malawi-326-people-died/">अफ्रीकी

देश मलावी में तूफान Freddy ने मचाई भयंकर तबाही, 326 लोगों की मौत

कांग्रेस ने कहा, राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जिसने भारत पर लंबे समय तक शासन किया. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर जो किया, उससे देश के खिलाफ काम करने वालों को मजबूती मिली है. उघर कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे. उन्होंने संसद के दोनों सदनों में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देने के लिए संसद में बोलने की अनुमति मांगी है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही