Search

जेपी नड्डा पटना बैठक पर बोले, क्या हाल हो गया है...इंदिरा गांधी ने जिन्हें जेल में डाला, वे कांग्रेस के साथ गलबहियां डाल रहे हैं

Bhubaneswar : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक की मेजबानी करने के लिए शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर हल्ला बोला. उन्हें याद दिलाया कि वह कांग्रेस की नेता और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ही थीं जिन्होंने उन्हें आपातकाल के दौरान महीनों के लिए जेल में डाल दिया था . ओडिशा के भवानीपटना में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि आज जब सभी विपक्षी दल पटना में गलबहियां डाल रहे हैं तो उन्हें आश्चर्य होता है कि कांग्रेस विरोध के साथ अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने वाले नेताओं की स्थिति क्या से क्या हो गयी है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

बैठक मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर हो रही है

आज  विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक पटना में हो रही है. इसमें वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दल भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस बैठक की मेजबानी कर रहे हैं. बैठक मुख्यमंत्री आवास ‘1 अणे मार्ग’ पर हो रही है. जेपी नड्डा ने कहा, यही लालू प्रसाद यादव पूरे 22 महीने जेल में रहे. कांग्रेस की इंदिरा... राहुल की दादी ने उन्हें जेल में डाला था. नीतीश कुमार भी पूरे 20 महीने जेल की सलाखों के पीछे रहे.

बालासाहेब ठाकरे कहा करते थे कि वह शिवसेना को कभी कांग्रेस नहीं बनने देंगे

कांग्रेस की इंदिरा गांधी ने उन्हें जेल में डाला था.... महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि हिन्दुओं की बात करने वाले उनके पिता बालासाहेब ठाकरे कहा करते थे कि वह शिवसेना को कभी कांग्रेस नहीं बनने देंगे और जिस दिन कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़े तो वह अपनी दुकान बंद कर देंगे. नड्डा ने कहा, आज बालासाहेब ठाकरे सोचते होंगे किसी और ने नहीं, बल्कि उनके बेटे ने ही उनकी दुकान बंद कर दी है. उन्होंने कहा, ये परिस्थिति आज हो गयी है. ये कैसी राजनीति...

राजनीति में क्या से क्या हो गया? कहां से चले थे कहां पहुंच गये?

आज पटना की धरती में राहुल गांधी (पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष) का आदर सहित स्वागत करते हुए मैं जब इनकी तस्वीरें देख रहा हूं तो मुझे याद आता है कि राजनीति में क्या से क्या हो गया? कहां से चले थे कहां पहुंच गये? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और विपक्ष के कई अन्य नेता इस बैठक में भाग ले रहे हैं.

नड्डा ने परिवारवाद और वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया

नड्डा ने इस अवसर पर परिवारवाद और वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति की एक नयी संस्कृति आरंभ की है. विपक्षी नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री को निशाना बनाये जाने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जब दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा होती है, तो यहां कांग्रेसी नेताओं के पेट में मरोड़ उठते हैं. उनको पसंद नहीं आता कि दुनिया में मोदी की प्रशंसा हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment