National News : भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर गृह मंत्री अमित शाह और वोटर लिस्ट से जुड़े बयानों को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.
खड़गे जी, झूठ बोलना बंद कीजिए! माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने कभी 13.39 करोड़ भारतीयों को “घुसपैठिया” नहीं कहा है। चुनाव आयोग ने साफ बताया है – ये 13.39 करोड़ नाम अंतिम कटौती नहीं, बल्कि ड्राफ्ट रोल में अनुपस्थित/पलायन/मृत/डुप्लीकेट (ASDD) श्रेणी में चिह्नित हैं जिसमें - * 2.80 करोड़ मृत * 6.30 करोड़ स्थायी रूप से शिफ्ट * 3.01 करोड़ अनुपस्थित * 1.02 करोड़ डुप्लीकेट भारतीय जनता पार्टी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की लोकप्रियता को SIR का परिणाम बताकर खारिज करना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है। SIR तो 2024 के बाद शुरू हुआ, जबकि गुजरात में कांग्रेस पिछले 31 वर्षों से एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है। त्रिपुरा में 33 वर्षों से कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है और बंगाल में 54 वर्षों से कांग्रेस को कोई जीत हासिल नहीं हुई है। भ्रामक प्रचार और नकारात्मक राजनीति से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में जनता कांग्रेस को सिरे से नकार चुकी है। SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने और भ्रम फैलाने के बजाय राहुल गांधी व कांग्रेस को जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करना चाहिए। जनता का विश्वास मोदी जी, भाजपा और NDA के साथ है। 2029 में NDA फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा और कांग्रेस को लगातार चौथी हार मिलेगी। जनादेश की सच्चाई को आरोपों से नहीं बदला जा सकता।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 14, 2026
जेपी नड्डा ने कहा,अमित शाह ने कभी भी 13.39 करोड़ भारतीयों को घुसपैठिया नहीं कहा था. उन्होंने अपने पोस्ट में मतदाता सूची के मसौदे (ड्राफ्ट) पर चुनाव आयोग का पक्ष स्पष्ट किया.
जेपी नड्डा ने कहा, 13.39 करोड़ लोगों के नामों की सूची अंतिम रूप से बाहर किये गये लोगों की सूची नहीं थी. इन्हें अनुपस्थित/स्थान बदलने वाले/मृत/डुप्लिकेट (ASDD) श्रेणी में शामिल किया गया था. कहा कि आयोग के आंकड़ों में 2.80 करोड़ मृत व्यक्ति, 6.30 करोड़ स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो गये. 3.01 करोड़ अनुपस्थित हैं 1.02 करोड़ डुप्लिकेट नाम शामिल थे.
इसके अलावा जेपी नड्डा ने विपक्ष के उन दावों को खारिज कर दिया. जिनमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया की वजह से है. उन्होंने कहा, SIR प्रक्रिया 2024 के बाद लागू की गयी. जबकि कांग्रेस गुजरात में 31 सालों से चुनाव नहीं जीती है. त्रिपुरा में 33 सालों से उसका कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री नहीं बना है. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 54 सालों से नहीं जीती है
जेपी नड्डा ने कहा, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मतदाताओं ने कांग्रेस को नकारना दिया है. भाजपा नेता ने राहुल गांधी और कांग्रेस से आग्रह किया कि वे SIR का इस्तेमाल घुसपैठियों को बचाने और भ्रम फैलाने के बहाने के रूप में न करें, लोगों का भरोसा जीतने पर ध्यान दें. उन्होंने कहा, आरोप लगाने से जनमत की सच्चाई नहीं बदली जा सकती.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.