Search

 
 
 

डीएवी स्कूल में जेपी की जयंती, लोकनायक के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान

 
Hazaribag : हजारीबाग डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने लोकनायक की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जयप्रकाश संपूर्ण क्रांति के माध्यम से समाज के सभी तबके के लोगों के सर्वांगीण विकास के पक्षधर थे. वे एक महान समाजवादी नेता थे. युवा-शक्ति में अटूट आस्था रखने वाले जयप्रकाश नारायण ने सत्ता परिवर्तन के लिए जो आंदोलन चलाया, उस जेपी आंदोलन से नेताओं की एक सशक्त पीढ़ी तैयार हुई. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/900-anti-corruption-representatives-gathered-in-ranchi-saryu-said-corruption-is-a-big-disease/">रांची

में जुटे 900 भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधि, सरयू ने कहा- करप्शन है बड़ी बीमारी

हजारीबाग से गहरा जुड़ाव था जेपी का

लोकनायक का हजारीबाग से गहरा जुड़ाव था. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेपी हजारीबाग केंद्रीय कारागृह से दीपावली की रात को अपने पांच साथियों के साथ जेल की दीवार छलांगकर भाग खड़े हुए थे. उस समय गांधीजी सहित सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था. ऐसे समय में लोकनायक ने आंदोलन का नेतृत्व किया था. इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वाधीनता आंदोलन एवं जेपी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. इसे भी पढ़ें–राजपथ">https://lagatar.in/jp-was-the-hero-of-janpath-not-rajpath-dr-mithilesh/">राजपथ

के नहीं, जनपथ के नायक थे जेपी : डॉ मिथिलेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही