Search

 
 
 

JPSC-01 की टॉपर शालिनी विजय, उसकी मां व भाई ने की आत्महत्या

 
Ranchi: जेपीएससी-01 (JPSC-01) की टॉपर रही शालिनी विजय, उनकी मां शकुंतला और भाई मनीष विजय ने आत्महत्या कर ली है. यह घटना केरल की है. मनीष विजय केरल  के ककनाड में कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे. शालिनी विजय जेपीएससी-वन की टॉपर रही थी और लंबे समय तक झारखंड में डिप्टी कलेक्टर रैंक में काम कर रही थी. दो साल पहले वह छुट्टी पर गई थी, उसके बाद ड्यूटी पर वापस नहीं लौटी. शालिनी विजय केरल की रहने वाली थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी विजय अपने भाई मनीष, जो केंद्रीय उत्पाद शुल्क के सहायक आयुक्त थे और मां को केरल के एर्नाकुलम के कक्कनाड स्थित सरकारी आवास में मृत पाया गया. शालिनी विजय व उसके भाई मनीष का शव घर में ही फांसी पर लटकी मिलीं. जबकि उसकी मां शकुंतला का शव बिस्तर पर मिला है. पुलिस के मुताबिक तीनों ने कई दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी. मनीष विजय ने करीब सप्ताह पहले छुट्टी ली थी. छुट्टी खत्म होने के बाद भी जब वह कार्यालय नहीं पहुंचे, तो उनके साथ काम करने वाले लोग उनके घर पहुंचे. जब उनके सहयोगी घर पहुंचे, तो पाया कि घर से दुर्गंध आ रही है. तब घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ करके देखा, तो पाया कि शालिनी विजय और मनीष की लाश फांसी के फंदे से लटका हुआ है, जबकि मां शकुंतला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. तीनों ने कई दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी. इस कारण शवों से दुर्गंध आने लगा था. मनीष विजय के सहयोगियों ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां पहले से यहीं रहती थी. करीब साल भर पहले उसकी बहन भी यहीं रहने आ गयी थी. पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि आखिर किन वजहों से सभी ने आत्महत्या की.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही