Search

JPSC: 7वीं से 10वीं सिविल सेवा परीक्षा का कटऑफ मार्क्स जारी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा का कट ऑफ कटऑफ मार्क्स जारी कर दिया है. झारखंड हाईकोर्ट के दिए निर्देश के बाद आयोग ने कटऑफ मार्क्स जारी किया है. बता दें, 15 दिन पहले हाईकोर्ट ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स जारी करने को लेकर आदेश दिया था. कोर्ट ने जेपीएससी को कहा था कि तीन हफ्ते के भीतर वेबसाइट पर कट ऑफ मार्क्स जारी करें. जारी कट ऑफ मार्क्स को अभ्यर्थी आयोग के https://www.jpsc.gov.in/">https://www.jpsc.gov.in/">https://www.jpsc.gov.in/

पर देख सकते हैं.

कट ऑफ मार्क्स को लेकर फिर हो सकता है विवाद

झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर जो कटऑफ जारी मार्क्स किया है, उस पर फिर से विवाद खड़ा हो सकता है. दरअसल, आयोग ने दो कट ऑफ मार्क्स जारी किया है. पहला - मुख्य परीक्षा को लेकर दूसरा - फाइनल सेलेक्शन को लेकर मुख्य परीक्षा में जो कट ऑफ मार्क्स जारी हुआ है, उसमें सामान्य वर्ग, ईबीसी अति पिछड़ा वर्ग) बीसी (पिछड़ा वर्ग) और इडब्लूएस वर्ग का कट ऑफ मार्क्स एक समान यानी 532 रखा गया है. वही एसटी और एससी के लिए मार्क्स क्रमशः 479 और 515 रखा गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/33-1.jpg"

alt="" width="928" height="1600" />

रघुवर दास ने उठाया सवाल

मुख्य परीक्षा के जारी मार्क्स को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सवाल खड़ा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, वाह रे सरकार... जेपीएससी अभ्यर्थियों के साथ एक बार फिर हेमंत सरकार ने भद्दा मजाक किया है. एक ओर पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने का ढोंग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस सभी के कट ऑफ मार्क्स एक समान रखे गए हैं.
सर्विस जनरल एसटी एससी ईबीसी बीसी ईडब्ल्यूएस ब्लाइंड लोकोमोटिव
झारखंड प्रशासनिक सेवा 674 577 630 665 626 580
झारखंड पुलिस सेवा 659 576 612 647 650 625
झारखंड होमगार्ड सर्विस 633 556 584 618 614
झारखंड कारा सेवा 653
झारखंड नगरपालिका सेवा 644 558 592 623 630 616 584
झारखंड शिक्षा सेवा 640 565 593 620 626 615 594
झारखंड निबंधन सेवा 654 575 635
झारखंड सहकारिता सेवा 635 621
झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा 640 590
झारखंड रोजगार सेवा 634 559 619
झारखंड प्रोबेशन सेवा 633 555 583 617 631 612
कैटगरी वाइज फाइनल कट ऑफ मार्क्स 633 555 583 617 618 612 580 584
[wpse_comments_template]          
Follow us on WhatsApp