Search

 
 
 

अब जेपीएससी पर प्रश्न रीपिटेशन करने का आरोप

 
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) 11वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कॉपी लीक होने की खबर पूरी तरह से शांत हुई नहीं थी कि प्रश्न रिपिटेशन का मामला आ गया. एक ओर जेपीएससी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर झारखंड यूथ एसोसिएशन और अभ्यर्थी अनियमितता नहीं हुई है, इसे मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं. झारखंड यूथ एसोसिएशन एक ही पत्र के दो-तीन बार छपने का तथ्य दे रहा है, साथ ही 11वीं जेपीएससी की पीटी परीक्षा को रद्द करने का मांग कर रहा है. इसके लिए जेपीएससी से लेकर मुख्यमंत्री तक को आवेदन दिया जा चुका है. अब इस मामले में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की एंट्री हो गई है. सूर्य सिंह बेसरा और झारखंड यूथ एसोसिएशन के इमाम शफी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर जेपीएससी के घेराव करने की बात कही है.
बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जेपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के विज्ञापन के 37 दिनों में ही पीटी परीक्षा का आयोजन हुआ. परीक्षा वाले दिन ही पेपर लीक का मामला आया, हालांकि इसे लेकर जेपीएससी ने कहा है कि किसी भी प्रकार का कोई लीक या अनियमितता की बात नहीं है. इसके कुछ दिन बाद ही अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र रिपिट होने की बात कही. इसके बाद जेपीएससी ने पीटी परीक्षा को लेकर आंसर की जारी कर दिया. जेपीएससी स्टेप बाई स्टेप परीक्षा के लिए काम कर रहा है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही