Search

 
 
 

JPSC : मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों के लिए मांगा गया आवेदन

 
  • बायोकेमेस्ट्री एवं एनेस्थीसिया (निश्चेतना) विभाग में नियमित और बैकलॉग भर्ती के क्रमशः 8-8 पदों के लिए जारी हुआ है विज्ञापन
Ranchi : राज्य में स्थित मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के नियमित और बैकलॉग भर्ती के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा है. इसमें बायोकेमेस्ट्री एवं एनेस्थीसिया (निश्चेतना) के नियमित और बैकलॉग भर्ती के कुल 16 पदों लिए आवेदन शामिल हैं. नियमित भर्ती के तहत मेडिकल कॉलेजों में एनेस्थीसिया विभाग के कुल 8 पदों के लिए आवेदन मांगा गया है. वहीं, बैकलॉग भर्ती के तहत बायोकेमेस्ट्री के 2 असिस्टेंट प्रोफेसर और एनेस्थीसिया के 6 पदों पर नियुक्ति विज्ञापन शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम 10 अप्रैल से 11 मई तक निर्धारित है. परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 13 मई और हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि 28 मई निर्धारित है. विज्ञापन से जुड़ी बातों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर देखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-dcs-instructions-to-get-rid-of-jam-traffic-system-will-be-improved-by-dividing-it-into-six-zones/">रांची

 : जाम से मुक्ति के लिए डीसी का निर्देश, छह जोन में बांट कर ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही