Search

 
 
 

JPSC : बीआइटी सिंदरी में चार, प्लस टू स्कूलों में 39 प्रिंसिपल सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए मांगा आवेदन

 
Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग ने पदों पर रिक्तियों के लिए आवेदन मांगा है. मंगलवार देर शाम आयोग की ऑफिशल वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/

पर इस बाबत सूचना जारी की गयी है. जारी सूचना में बीआइटी सिंदरी में प्राध्यापकों के 4 बैकलाग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन 27 मार्च से 26 अप्रैल तक ऑनलाइन भरे  जाएंगे. राज्य के 59 राजकीय व राजकीयकृत बालक व बालिका प्लस टू उच्च विद्यालयों में 39 पदों पर प्रिंसिपल (प्राचार्य) की नियुक्ति होगी. इन पदों पर नियुक्ति के लिए 5 अप्रैल से 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे. आयोग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों (चिकित्सकों) की भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने नियमित एवं बैकलाग दोनों श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए सूचना जारी की है. नियमित पदों पर नियुक्ति के लिए 31 मार्च से 2 मई तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे. इसी तरह बैकलाग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च से 28 अप्रैल तक भरे जाएंगे. इसे भी पढ़ें – व्यवसायी">https://lagatar.in/it-raids-on-the-premises-of-businessman-yogendra-tiwari/">व्यवसायी

योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर आईटी की दबिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही