Search

 
 
 

JPSC नियुक्ति घोटाला : 3 आरोपी अफसरों की अग्रिम बेल पर हुई सुनवाई

 

अब 14 को होगी सुनवाई

Ranchi :  जेपीएससी (JPSC) नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपित प्रशासनिक पदाधिकारी रोहित सिन्हा, कुंदन कुमार सिंह और रजनीश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची सीबीआई कोर्ट की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान CBI की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. अब कोर्ट इस मामले में 14 मई को सुनवाई करेगा. बता दें कि सीबीआई कोर्ट इस घोटाले से जुड़े कई आरोपियों को अग्रिम बेल देने से इनकार कर चुका है. हालांकि कुछ आरोपियों को हाईकोर्ट से राअग्रिम बेल भी मिल चुकी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही