Search

 
 
 

JPSC नियुक्ति घोटाला : आरोपियों के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

 
Ranchi :   प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाला में चार्जशीटेड एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने रांची सीबीआई की विशेष कोर्ट द्वारा जारी समन पर फिलहाल रोक लगाते हुए, हाईकोर्ट का रूख करने वाले आरोपियों के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है. इस मामले में अब 16 अप्रैल को सुनवाई होगी. बता दें कि प्रथम जेपीएससी घोटाला मामले में 21 चार्जशीटेड आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने नन बेलेबल वारंट जारी करने का आग्रह कोर्ट से किया था. सीबीआई की विशेष अदालत से समन जारी होने के बाद  खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित नहीं होने वाले चार्जशीटेड आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने की मांग की थी. जिसके खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली गयी है. सीबीआई की विशेष अदालत से समन जारी होने के बाद खुद या अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित नहीं होने वाले चार्जशीटेड आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने का आग्रह किया गया था. जिसके खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली गयी है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही