Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रश्न पत्र में गड़बड़ी के कारण JPSC ने जेट की दो विषयों की परीक्षा रद्द की

जेपीएससी की फाइल फोटो
  • कुछ केंद्रों पर प्रश्न पत्र की अनुपलब्धता और प्रश्न पत्र पढ़ने योग्य नहीं होने की शिकायतें मिली थी.

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 में दो विषयों परीक्षा की रद्द कर दी है. 26 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर प्रश्न पत्र की अनुपलब्धता और प्रश्न पत्र पढ़ने योग्य नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुईं.

 

जानकारी के मुताबिक बोकारो जिले के केंद्र 6004 (सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-IX, बी.एस. सिटी) में शिक्षा (Education-009) विषय तथा रांची जिले के केंद्र 1075 (ए.एस.टी.वी.एस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक) में उड़िया (Oriya-023) विषय के प्रश्न पत्रों में गड़बड़ी पाई गई.

 

आयोग ने इन परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षा (कोड-009) और उड़िया (कोड-023) विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है. इन विषयों की पुनः परीक्षा की तिथि और अन्य विवरण बाद में अलग से जारी किए जाएंगे. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ताजा अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर नजर बनाए रखें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही