Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC : मानव श्रृंखला बनाकर आगे बढ़ रहे रहे अभ्यर्थी, महिलाएं सबसे आगे, घेरेंगे CM आवास

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेपीएससी 7वीं-10वीं पीटी परीक्षा के विरोध में अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को सीएम आवास का घेराव करने सभी निकले हैं. जेपीएससी अभ्यर्थी लगातार हेमंत सोरेन हाय हाय के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. मोरहाबादी के बापू वाटिका से अभ्यर्थियों की टीम सीएम आवास की ओर मावन श्रृंखला बनाकर आगे बढ़ रही है. सीएम आवास घेराव के लिए कतार में सबसे आगे महिलाओं ने कमान संभाली रखी है. एक-दूसरे का हाथ पकड़कर महिलाएं मानव श्रृंखला बनाकर आगे बढ़ रही हैं. उसके पीछे पुरूषों की भी लंबी लाइन है. अभ्यर्थी आजआर-पार कि लड़ाई के मूड में हैं. अभ्यर्थियों ने जेपीएससी हाय हाय,जेपीएससी चोर है, जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करो के नारे लगाये. जेपीएससी अभ्यर्थियों ने पहले ही एलान कर दिया था कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो वे 15 को सीएम आवास का घेराव करेंगे.इसके लिए सभी अभ्यर्थी बापू वाटिका में जुटे हैं. और उनका काफिला सीएम आवास की ओर बढ़ रहा है. हालांकि मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात हैं. ऐसी आशंका है कि पिछली बार की तरह इस बार भी हालात खराब हो सकते हैं. वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि आज तो फैसला करके ही रहेंगे. गौरतलब है कि बीते 23 नवंबर को जेपीएससी कार्यालय घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था. जिसका काफी विरोध भी हुआ था. लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी भी घायल हुए थे. बाद में बीजेपी नोे इसे लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था, और जेपीएससी अध्यक्ष को राजभवन तलब किया गया था. https://www.youtube.com/watch?v=m4ESfU1u3s8

जेपीएससी विवाद पर क्या है भाजपा का स्टैंड

अभ्यर्थियों के समर्थन में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा था कि ये हेमंत सरकार की साजिश है. पूरे जेपीएससी में परिवारवाद चल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा था कि छात्रों के भविष्य के साथ हेमंत सरकार खिलवाड़ कर रही है और हम आंदोलनरत अभ्यर्थियों के साथ खड़े हैं. वही भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा था कि अगर हेमंत सरकार में थोड़ी सी भी लाज बची है तो राज्य सरकार को जेपीएससी पी टी परीक्षा रद्द करनी चाहिए.

पद्मश्री मधुमंसूरी ने भी की है रद्द करने की मांग

पद्मश्री मधु मंसूरी ने भी आंदोलनरत अभ्यर्थी के समर्थन में कहा था कि 21 सालों में सिर्फ सात परीक्षा ली गई जो कि बहुत गलत है, यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.सरकार को छात्रों की बात निष्पक्ष होकर सुननी चाहिए.

जेपीएससी विवाद पर कांग्रेस का क्या है स्टैंड

जेपीएससी विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कुछ भी साफ कहने से बच रहे हैं. वहीं बंधु तिर्की ने कहा कि अगर JPSC पर सवाल खड़े किए जा रहे तो एक निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ताकि झारखंड के युवाओं में उतपन्न हुई असंतोष की भावना दूर हो सके.

क्या है अभ्यर्थियों की मांग

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि 7वीं से 10वीं JPSC PT परीक्षा रद्द की जाए. उम्र सीमा में छूट देते हुए सीट बढ़ाने, अंतर जिला परीक्षा सेंटर बनाकर पारदर्शिता से चयन प्रक्रिया के आधार पर परीक्षा का आयोजन किया जाए. अभ्यर्थियों का कहना है कि जेपीएससी पीटी के रिजल्ट में बहुत गड़बड़ी की गई है. परीक्षाफल उम्मीद से विपरीत है. साहेबगंज, लातेहार, लोहरदगा और हजारीबाग जिला के एक ही सेंटर से बेंचवार क्रमवार बैठे अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया है. जेपीएससी की ओर से आउट ऑफ सिलेबस से सवाल पूछे गए थे. इन सबके बावजूद अब तक का सबसे हाई कट ऑफ गया.        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही